फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर घर के बाहर फेंका शव

Wed, 13 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चमकरी में मंगलवार रात काम के बहाने बल्लू खां (20) को आरोपी घर से बुलाकर ले गए और साथियों संग मिलकर हत्या करने के बाद शव घर के बाहर फेंक दिया। बुधवार सुबह शौच को उठे ताऊ ने शव पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन में परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव चमकरी निवासी बल्लू खां मंगलवार रात घर में था। परिवारीजनों का आरोप है रात 11 बजे गांव निवासी मनोज उसे किसी काम के बहाने बुला ले गया। उसके बाद बल्लू घर नहीं लौटा। गुरुवार अल-सुबह बल्लू का ताऊ चांद खां ने दरवाजा खोला तो सामने बल्लू का शव पड़ा था। परिवारीजन जिंदा समझा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि कुछ दिनों पहले गांव निवासी मुकेश से बल्लू का झगड़ा हुआ था। जिसे लेकर वह रंजिश मानने लगा था। मुकेश ने बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि गांव निवासी योगेंद्र ,मुकेश ,मनोज ने मिलकर बल्लू की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर के बाहर फेंककर भाग गए। मामले की रिपोर्ट मृतक की पत्नी शमां ने तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। कोतवाली देहात प्रभारी का कहना है,कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें