फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नंबर फीडिंग का काम अधूरा

Wed, 13 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ साहब सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मनरेगा, पेंशन लाभार्थियों के आधार नंबर फीडिंग की समीक्षा की। कहा, अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मनरेगा के तहत आधार कार्ड नंबर फीडिंग की स्थिति खराब है।
विज्ञापन


जिले में कार्यरत 66098 श्रमिकों की तुलना मेें अभी तक 14994 श्रमिकों की ही फीडिंग हो पाई है। बैठक में डीएसटीओ ने बीडीओ को आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें उपलब्ध कराने, तिथि निर्धारित कर न्याय पंचायतवार कैंप लगाने और लाभार्थियों के आधार कार्ड बनाने और कैंप लगाने की जानकारी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए।   एमआईएस फीडिंग की खराब स्थिति को लेकर बीडीओ को गंभीरता से लेने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सिंधी कालेनी निधौली रोड, लक्ष्मीवाई इंटर कालेज के सामने, पोस्ट ऑफिस के सामने, राजकीय जिला कृषि एंव औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, डीएसओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ, सभी बीडीओ, आधार कार्ड कम्पनी प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें