नगला पट्टी मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत भी छात्राओं ने गीत के माध्यम से किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन ने बालिका वर्ग मेें नेहा राजपूत ने, 100 मीटर बालक वर्ग में नवीन ने बालिका वर्ग में मुनीषा ने, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बलराम ने, बालिका वर्ग मेें खुशबू राजपूत ने, 400 मीटर बालक वर्ग में देवेंद्र ने बालिका वर्ग में सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भिटोना्र, बालिका वर्ग मेें एमएसपीएल स्कूल हिम्मतपुर साई की टीम विजेता बनी। खोखो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में एसएसपील स्कूल हिम्मतपुर सई की टीम विजेता बनी। जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मेें रोहित, बालिका वर्ग में नीतू, 200 मीटर बालक वर्ग में संजय बालिका वर्ग में कमलेश, 400 मीटर बालक वर्ग में जय प्रकाश, बालिका वर्ग में रीतू, 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शानू, बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खोखो बालक वर्ग में भिटोना और बालिका वर्ग में कस्तूरबा की टीम विजेता रही। लंबी कूुद में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान फारुख अहमद, मस्कूर अहमद, सुखदेव यादव,रतन सिंह यादव, मुनेश राजपूत, मनोज कुमार, अजय यादव, दीन दयाल, देवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दिलीप यादव, खूबेंद्र सिंह लोधी, गीता यादव, राजीव यादव, अहसास अहमद, अब्दुल शमी, अशोक कुमार, रेखा रानी, शशी कातां आदि मौजूद रहे।