फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे दर्शक

Sat, 20 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में शुक्रवार रात भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा की प्रस्तुतियों से पंडाल गुलजार हुआ। उनके गाए हुए भजनों का लोगों ने खूब आनंद लिया और झूमते नजर आए।एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और एसडीएम भावना विमल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लखवीर सिंह लक्खा के भजन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग प्रदर्शनी पंडाल में पहुंचे। लगभग 8 बजे जैसे ही लक्खा ने मंच पर कदम रखा सभी दर्शक जय माता दी व जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी..... से उन्होंने भजनों की शुरूआत की।
विज्ञापन

लक्खा ने कहा कि अगर आजादी के समय ही मंदिर का निर्माण हो जाता तो इतनी दिक्कतें नहीं आतीं। जिस दिन से तरसे नैना वो शुभ दिन आया आज, अयोध्या धन्य हुई श्रीराम बने महाराज.... भजन गाया तो पंडाल में सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शक व रामभक्त जयकारे लगाते हुए झूम उठे। सर्द रात में भी लोग भजनों को सुनने के लिए काफी समय तक डटे रहे। पार न लगोगे श्रीराम के बिना राम न मिलेंगे हनुमान के बिना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो आदि भजन प्रस्तुत किए। वहीं भगवान श्रीराम से संबंधित मन को मोहने वाले भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें