फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों ने किए आवेदन

Fri, 08 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के मंडल पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक रमेश खिंची ने शुक्रवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे। इस दौरान एटा-सदर, अलीगंज, मारहरा और जलेसर से टिकट पाने के लिए 30 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए।
विज्ञापन

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू रमेश ख्ंिाची ने कहा कि पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनने की कवायद अभी से शुरू कर दी है। इससे चुनाव से प्रत्याशियों को प्रचार करने का और लोगों से जुड़ने का भरपूर समय मिल सके। वर्षों से कांग्रेस के लिए मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी प्राथमिकता देगी। आवेदन के बाद पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में विधानसभा का चुनाव लड़ने और अपने प्रत्याशियों को लड़ाने के लिए उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडाराज और बीजेपी के झूठे प्रलोभनों से जनता त्रस्त है। इसके चलते वह कांग्रेस की ओर निहार रही है।
इस मौके पर दिनेश यादव, अरूण दीक्षित, अनिल सोलंकी, नीरज धनगर, अजीज फारूकी, जयवीर सिंह धनगर, वेदाराम, इमरान अली, रहमान, रामप्रकाश गुप्ता, अरूणेश कुमार, राकेश राजपूत, राकेश यादव, समीउद्दीन, अखलेश यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें