फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। विवाद के बीस दिन बाद भी तहसीलदार संदीप सिंह का स्थानांतरण न होने पर गुस्साए अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पर जाकर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौ जुलाई को तहसीलदार संदीप सिंह ने एक अधिवक्ता से अभद्रता की थी। इससे पहले भी यहां तैनाती के समय इनसे विवाद हुआ था। इनकी कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार कर रखा है। कुछ दिन पहले एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने आकर तहसीलदार के स्थानांतरण का आश्वासन दिया था।
बीस दिन गुजरने पर भी स्थानांतरण नहीं हो सका है। बार के सचिव गौरव जादौन ने कहा कि तहसीलदार पर कोई कार्रवाई न होने पर रोजाना जुलूस निकालकर प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन के समय पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, सुदीप पाठक, कमलेश सारस्वत, विनोद उपाध्याय, सुनील दीक्षित, रामदेव सिंह, राहुल यादव, अनिल यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें