खकरई में चारागाह की जमीन पर फसल करने वालों को चेतावनी देते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता।
- फोटो : खकरई में चारागाह की जमीन पर फसल करने वालों को चेतावनी देते एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता।
मिरहची। ग्राम पंचायत खकरई के मजरा लालपुर देहामाफी में चारागाह की जमीन पर कब्जा कर लोगों ने मक्का की फसल बो दी। करीब 1 हेक्टेयर जमीन पर बोई गई इस फसल को मंगलवार को एसडीएम सदर ने पहुंचकर कटवाया और गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
पूर्व में भी प्रशासन ने इस जमीन को कब्जामुक्त कराया लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने फिर इस जमीन पर कब्जा कर फसल की बुवाई कर दी। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने प्रशासन से की। इस पर सक्रियता दिखाते हुए एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार को गांव में पहुंची। एसडीएम ने जमीन पर अवैध रूप से बोई गई मक्का की फसल को कटवाकर नगला ख्याली और चाठी रफीपुर की निराश्रित गोशालाओं को भेजा है। वहीं प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस देते हुए कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। संवाद