फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : फर्जी अभिलेख और पुष्टाहार वितरण में गोलमाल पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की गई है। इनमें से एक फर्जी अभिलेखों के जरिए भर्ती हो गई थी। तो दूसरे पर पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी के आरोप साबित हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हयातपुर माफी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर वर्ष 2004 में महादेवी की नियुक्ति हुई थी। शिकायत थी कि फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की है। बीडीओ मारहरा को जांच सौंपी गई। महादेवी की हाईस्कूल की मार्कशीट, सनद फर्जी पाई गईं। इंटर की मार्कशीट और सनद रूमा देवी के नाम से पंजीकृत मिलीं। ये सभी अभिलेख कूटरचित और फर्जी थे।
दूसरे मामले में बाल विकास परियोजना जैथरा, के अंतर्गत संचालित आंगनबाडी केंद्र नगला चोखे पर तैनात मंजू की शिकायत थी कि 3 वर्षों से पुष्टाहार का वितरण नहीं किया है। लाभार्थियों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुष्टाहार वितरण में अनियमितता, व्यक्तिगत उपभोग, गबन करने का स्पष्ट उल्लेख किया। डीपीओ संजय सिंह ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए पूरा अवसर दिया गया। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें