फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवरों से जनजीवन प्रभावित

Fri, 25 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को ठंड के तल्ख तेवरों ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी। पारा भी 2 डिग्री  गिरकर 6 डिग्री पर आ गया। दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय धुंध छाई रही। जिससे वाहनों की गति धीमी रही। फॉग लाइट जलाकर अपने वाहनों को चलाते नजर आए। मार्निंग वॉक को निकलने वाले लोग भी ठंड से परेशान दिखे। लोग ठंड से बचने को मॉर्निग वॉक में देरी से निकले। सूर्य निकलने के बाद वातावरण से धुंध जरूर कम हुई लेकिन सूर्य देव भी लोगों को ज्यादा देर तक राहत नहीं दे पाए। पूरे दिन शीतलहर लोगों को ठंड का एहसास कराती रही।

ठंड से बचने को लोग हीटर, अलाव के सहारे बैठे नजर आए। प्रमुख बाजारों में भी ठंड का प्रभाव रहा। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को देरी से खोला। दिन में सूर्य निकलने के साथ देरी से ही सही बाजार में रौनक बढ़ी लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड का प्रकोप वातावरण में बढ़ा तो लोग जल्द ही घरों में पहुंच गए। शाम आठ बजे ही सार्वजनिक स्थान वीरान दिखे। लोग ठंड से बचने को रजाई में दुबके नजर आए। पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा जलाए गए अलावों पर भी यात्री व निराश्रित ठंड से राहत पाने को बैठे दिखे।  ठंड से निराश्रितों को बचाने के लिए पालिका प्रशासन ने रैन बसेरा का इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन




 सहावर  में ठंड से ठिठुर रहे निर्धन और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए। मैन चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रात को ठंड से लोगों को काफी दिक्कत होती है। तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि मैन चौराहा, रेलवे स्टेशन के पास, एटा बस स्टैंड, गंजडुंडवारा रोड, बोंदर रोड, सोरों रोड, मोहल्ला कुरैशियान, मोहल्ला काजी, बड़ा बाजार में अलाव जलवाए जा रहे है। अलाव जलवाने के दौरान नायब तहसीलदार मौजी लाल, कानूनगो राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें