फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीराम कालोनी में सभी जनसुविधाएं बंद

Fri, 25 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी को नवीन ग्राम पंचायत ततारपुर में शामिल कर दिया गया है। इसका खामियाजा कॉलानी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पालिका ने उनकी शहरी सुविधाओं से अपने हाथ खींच लिए हैं। जबकि पंचायत प्रशासन ने अभी तक अपनी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है। पेयजल, सफाई व्यवस्था बंद हो जाने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं
विज्ञापन


ग्राम ततारपुर की जमीन पर बसपा शासन काल में कांशीराम शहरी कॉलोनी बसाई गई, तब से कॉलोनी के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगी। लेकिन सपा शासन के बाद से ही उनके सामने समस्याएं शुरू हो गई। बिजली विभाग ने कई ट्रांसफार्मर हटा लिए, जिससे बिजली की समस्या खड़ी हो गई। पंचायत चुनाव को कराए गए परिसीमन में इस कॉलोनी को शामिल कर ततारपुर नई ग्राम पंचायत विकसित कर दी गई। कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुविधाओं को बंद नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कॉलोनी के लोगों ने इसे नई ग्राम पंचायत के रूप में स्वीकार कर लिया। पंचायत चुनाव के बाद अब बुरे दिन शुरू हो गए। सफाईकर्मियों ने जाना बंद किया, इसके बाद कॉलोनी में लगा नलकूप बंद हो गया। जिससे गंदगी के ढेर लगे हैं नालियां चोक हो गई हैं। वहीं पेयजल की किल्लत भी हो गई है। कालोनी की आबादी 1200 के करीब है। इन लोगों को अब हैंडपंपों के सहारे पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।  
कॉलोनी से पालिका ने अपने हाथ खींच लिए, लेकिन इसकी सूचना जिला पंचायत राज विभाग को नहीं दी। उन्हें पालिका की सूुविधाएं तो मिलना बंद हो गई, लेकिन पंचायत की सुविधाएं मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


ट्यूबवेल बंद होने से उन्हें अपनी तीसरी मंजिल पर हैंडपंप से पानी ले जाना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड मे इतने ऊपर तक पानी चढ़ाना किसी मुसीबत से कम नहीं।
अनीसा बेगम, निवासी ब्लाक नबंर 45  

सपा शासन काल में लोग उपेक्षा का शिकार हुए हैं। पेयजल, सफाई, बिजली की समस्या के स्थायी निदान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं मिला है।
- रईसउद्दीन, निवासी ब्लाक नंबर 40

कॉलोनी की आबादी नवीन ग्राम पंचायत ततारपुर में शामिल हो गई है जिस कारण अभी व्यवस्थाओं को लेकर उलझन है। शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का हल ढूंढा जाएगा।
- रूप किशोर कुशवाह, पालिका अध्यक्ष


कॉलोनी की पेयजल, बिजली, सफाई की समस्या के स्थायी हल के लिए लोगों के साथ लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क है लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं मिला है।
मिथलेश, ग्राम प्रधान ततारपुर


अपनी व्यवस्थाओं को वापस लेने की पालिका ने कोई सूचना विभाग को नहीं दी है। शहरी कॉलोनी होने के कारण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पालिका की है। समाधान का प्रयास करुंगी।
विज्ञापन

- डा. शरनजीत कौर, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें