एटा। कैंटर की चपेट में आने से टेंपो पलट गया और चालक की मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठी महिला सहित चार लोग घायल हो गए इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर गांव छछैना के पास एटा से आसपुर की ओर जा रहे टेंपो में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो पलट कर लगभग 5 मीटर तक सड़क किनारे घिसटता हुआ गया। इसकी वजह से टेंपो चालक दलवीर सिंह (35) निवासी हरचंदपुर कलां और उसमें बैठी सवारी बलवीर सिंह व उनकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी छछैना और राम बहादुर निवासी निगोह हसनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीर व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को टेंपो से निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दीनानाथ ने बताया कि बेटा दलवीर टेंपो चला कर परिवार का पालन पोषण करता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता के अलावा पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
गांव सहोरी थाना जैथरा निवासी अर्जुन ने बताया कि जीजा रविंद्र सिंह (40) के साथ फरीदाबाद में नौकरी करता था। शुक्रवार को बाइक से दोनों लोग घर आ रहे थे। तभी रास्ते में विरामपुर के पास ई-रिक्शा की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। संवाद
मृतक दलवीर फाइल फोटो।
मृतक दलवीर फाइल फोटो।