फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्रों को ले जाते हुए टेंपो पलटा, 3 छात्र घायल

Wed, 16 Oct 2024 09:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव नगला रामराय स्थित एक विद्यालय के बच्चों को ले जा रहा टेंपो पलट गया। उसमें सवार 6 बच्चों में से 3 घायल हो गए। किसी के सिर में चोट लगी तो किसी का हाथ टूट गया। घायल बच्चों के लोगों को कहना है कि परिवहन विभाग की ओर ऐसे टेंपो के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिसके चलते इस प्रकार की घटना हो जाती है।
विज्ञापन

गांव नगला रामराय में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में लगे हुए एक टेंपो का चालक बुधवार की सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रहा था। गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। इसमें बैठे हुए 6 छात्रों में से 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया।
चिकित्सक ने घायल छात्र आयुष, रजत और आदर्श की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां इनका उपचार चल रहा है। घायल आदर्श के पिता भीमपाल ने बताया कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। अगर समय-समय पर इस प्रकार के टेंपो व अन्य अनधिकृत स्कूल वाहनों की जांच की जाए तो ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में गांव रानामई थाना राजा का रामपुर निवासी शीलेंद्र की बाइक कोतवाली नगर में ठंडी सड़क पर कुत्ते से टकरा गई। जिसके चलते शीलेंद्र घायल हो गया। थाना मिरहची के कोयला निवासी अखिलेश की बाइक में गलत दिशा से आ ही बाइक टकरा गई। इसी थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास पैदल जा रहे दानिश के पीछे से बाइक टकरा गई। थाना जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी पुष्पेंद्र और सुशीला देवी भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
निजी तौर पर टेंपो स्कूल में लगा हुआ था। बच्चों के माता-पिता को देखना चाहिए कि वह किस वाहन से अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। जानकारी मिली है, प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। दो दिन बाद फिर से जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। -सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें