फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का गाना सुनने पहुंचे तहसीलदार, पुलिसकर्मियों ने इसलिए कर डाली अभद्रता

Mon, 10 Feb 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा महोत्सव में हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का गाना सुनने पहुंचे तहसीलदार के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर आ गए, लेकिन किसी ने तहसीलदार की नहीं सुनी। 

 
विज्ञापन
तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के बीच होती बहस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा महोत्सव में पुलिसकर्मियों की अभद्रता कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की देर शाम हरियाणवी नाइट में पुलिसकर्मियों ने एंट्री गेट पर सदर तहसीलदार और उनके परिवार के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन



सैनिक पड़ाव में इस समय राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी चल रही है।  पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार ही एटा महोत्सव के पंडाल में लापरवाही सामने आ रही है। कभी यह प्रशासनिक अधिकारियों से उलझ जाते हैं तो कभी जनता को हड़काते दिखाई देते हैं। रविवार की शाम को हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का कार्यक्रम हुआ। यहां प्रवेश के लिए प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए थे। कार्यक्रम देखने के लिए तहसीलदार सदर संदीप सिंह जब परिवार के साथ पंडाल के गेट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन



हद तब हो गई जब सीओ सिटी अशोक कुमार के सामने ही पूर्व में मेला प्रभारी प्रेमपाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी तहसीलदार के साथ बहस करने लगे। इतना ही नहीं तहसीलदार के परिवार के लोगों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की। इसी बीच परिवार के साथ आया एक बालक बहस को देखकर बुरी तरह से रोता दिखाई दिया। यह आलम देखकर वहां खड़े अन्य लोग कहते दिखाई दिए कि, जब शासन प्रशासन के साथ पुलिसकर्मी इस प्रकार का व्यवहार करते हैं तो जनता के साथ क्या करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें