तहसील और नगर पालिका प्रशासन की टीम शनिवार को संयुक्त रुप से हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने निकली तो व्यापारियाें में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारियों ने तो अभियान को पॉलीथिन प्रतिबंध के खिलाफ समझ कर दुकानाें से पॉलीथिन बैग हटा दिए। इसका असर यह हुआ कि लोगों ने झटपट दुकानों से पालीथिन बैग हटा दिए। अभियान के दौरान पालिका ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला। अतिक्रमण कर रखा गया सामान ट्रैक्टर में भर कर ले गए।
एसडीएम सुनील कुमार वर्मा और पालिका प्रशासन की टीम के साथ शनिवार को हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने बाजार में निकले। अभियान की शुरुआत अलीगंज तिराहे हुई। व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोग हाइवे के किनारे अतिक्रमण कर दुकान चलाते मिले उनसे पालिका की टीम ने जुर्माना वसूलने के बाद सामान ट्रैक्टर में भर कर जब्त कर लिया। इसके बाद जैसे-जैसे अतिक्रमण अभियान आगे बढ़ा व्यापारी अपना सामान जब्त होने की आशंका से सामान उठा कर इधर-उधर रखने लगे। जबकि ठेल वाले गालियाें घुस गए। अभियान के दौरान कई स्थानों पर पालिका की जेसीबी ने अतिक्रमण कर डाले गए टीन शेड ध्वस्त कर दिए। शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान अलीगंज तिराहे से लेकर कचहरी तिराहे तक चला। प्रशासन ने रविवार को हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने की बात कही है।
एसडीएम और पालिका टीम से नोंकझाेंक
हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण तोड़ने पर व्यापारियों की एसडीएम सदर सुनील कमार वर्मा और पालिका की टीम से बाबूगंज में तीखी नोंकझाेंक होने से माहौल गरमा गया। लेकिन प्रशासन ने बिना सुने अतिक्रमण कर हाईवे के किनारे डाले गए टीन शेड ध्वस्त कर दिए।
अतिक्रमणकारियों से 2600 जुर्माना वूसला
नगर पालिका ईओ संतराज सरोज ने बताया कि शनिवार को हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए चले अभियान में अतिक्रमण करने वाले16 व्यापारियों के चालान काटते हुए 26000 रुपये जुर्माना वसूला गया। ईओ ने कहा कि हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटने तक नगर क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा। ईओ ने व्यापारियाें से अतिक्रमण कर रखा गया सामान हटाने को कहा है।
नगर में हाईवे के किनारे अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अभियान शुरु हुआ है तो लोगों को हाईवे पर जाम से मुक्ति दिला कर ही खत्म होगा। नगर को जाम मुक्त बनाना प्राथमिकता है।
अजय कुमार यादव
डीएम एटा