फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में जाते समय किशोर की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 22 Oct 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव अंगरैया में खेत पर जाते समय गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक के भाई ने घर से लेकर गए दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव अंगरैया निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि वह सूरत में डायमंड फैक्टरी में काम करता है। छोटा भाई 16 वर्षीय विकास शर्मा भी उसके साथ काम करता था, लेकिन पिछले 6 माह से विकास घर पर रह रहा है। बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक सोमवार की शाम को घर पर आया और विकास को अपने साथ ले गया। उसके साथ नगला सबित और अलीगंज निवासी युवक भी थे। इन लोगों ने किसी बात को लेकर भाई को पीटा और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। मुझे फोन पर एक निजी क्लीनिक के संचालक डॉ. शिव शंकर शर्मा ने सूचना दी कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन

पिता विनोद शर्मा अलीगंज पहुंचे, लेकिन वहां भाई नहीं मिला। सूचना मिली कि भाई की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया गया है। नितिन शर्मा ने आरोप लगाया है कि साथ लेकर गए लोगों ने छाती और गुप्तांग पर प्रहार कर उसकी हत्या की है। भाई की मौत की सूचना मिलने पर वह सूरत से सीधा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा है। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें