फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आया किशोर, कुछ ही पलों में तोड़ दिया दम

Thu, 25 Apr 2024 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गेहूं का गहाई के समय 10 वर्षीय किशोर थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पचाल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
थ्रेसर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में फसल की कटाई और गहाई का समय चल रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। थ्रेसर की चपेट में आकर घायल व मौत होने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। जैथरा थाना क्षेत्र में एक बालक की थ्रेशर की चपेट में आकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गोटिया कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे गेहूं की गहाई चल रही थी। तभी थ्रेसर की कपलिंग की चपेट में आने से 10 वर्षीय शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर चिकित्सालय पहुंचते, उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता नन्हे ने बताया कि गेहूं की गहाई के समय बेटा थ्रेशर की कपलिंग के पास में ही बैठा हुआ था। अचानक से वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक ट्रैक्टर रोका, वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। हम लोग उसको लेकर चिकित्सालय की ओर दौड़े। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें