फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल में प्रेमी, फंदे पर लटकी प्रेमिका...दो महीने पहले छोड़ा युगल ने घर, लाैटने पर युवक को भेज दिया जेल

Sat, 19 Jul 2025 06:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो महीने पहले किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों ने शिकायत कराई। एक सप्ताह बाद लाैटी तो पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में प्रेमी से शादी कर रहने की इच्छा पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार देर शाम किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमी जेल में है। आरोप है कि उसके परिजन किशोरी व उसके घरवालों को परेशान करते थे। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


किशोरी गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। मगर परिजन राजी नहीं थे। इसके चलते लगभग 2 माह पूर्व किशोरी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। 1 सप्ताह बाद दोनों घर लौटे थे। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने 25 मई को युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्तमान में वह जेल में ही है।

 
विज्ञापन

वहीं किशोरी ने बात न बनती देख शुक्रवार देर कमरे में जाकर दरवाजा बंदकर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। परिजन को जानकारी हुई और दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा तब तक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया है।

युवती के पिता ने बताया कि युवक के परिजन मामले में फैसला करने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए हम लोग राजी नहीं थे। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फील्ड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

ये  भी पढ़ें-यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा: पिता और दो बेटे...सड़क पर बिखरी थीं छह लाशें; ऐसा मंजर देख कांप उठे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें