फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ...लोगों में दहशत, सता रहा ये डर; देखें वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 07:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ग्रामीणों की मानें तो तालाब के पास पहले भी मगरमच्छ दिखे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में 5 से 6 मगरमच्छ हैं। इसको लेकर लोगों में दहशत है। पास ही स्कूल है।
 
विज्ञापन
तालाब में मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में तालाब में मगरमच्छ दिखने से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मरथरा भगवान दास के लोगों में डर का माहौल है। सबसे बड़ा कारण यह है कि तालाब प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित है। छोटे-छोटे बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


गांव मरथरा भगवान दास के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक तालाब है। इसमें बुधवार सुबह कई मगरमच्छ देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक मगरमच्छ तालाब में तैरता दिखाई दिया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब में 5 से 6 मगरमच्छ हैं। पिछले वर्ष भी यहां एक मगरमच्छ मिला था तो ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तालाब के आसपास बाड़ या चहारदीवारी बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

उन्होंने बताया कि उस समय वन विभाग की टीम आई और तालाब में खड़ी घास को देखकर लौट गई थी। जिस प्रकार से विद्यालय तालाब के पास है खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे डरे हुए हैं और स्कूल जाने से इन्कार कर रहे हैं। तालाब में मगरमच्छ के तैरने और इसके किनारे मौजूद होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पशुओं और बच्चों पर कर सकता है हमला
राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को जिस प्रकार से प्राथमिक विद्यालय के बिल्कुल पास तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया है, ये खतरे की घंटी है। गांव के लोग पशुओं को उधर से होकर ही चराने ले जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ बकरी, बछड़ा और पालतू व दुधारू पशुओं पर हमला कर सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई छोटा बच्चा उधर से गुजरा तो उसको भी अपना शिकार बना सकता है। ग्रामीणों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन और बन विभाग को जल्द ही कार्रवाई करनी होगी अन्यथा कोई बड़ी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि सूचना मिलने पर वन दरोगा अमित कुमार को टीम के साथ भेजा था। ग्रामीणों ने एक से अधिक मगरमच्छ बताए हैं। ग्राम प्रधान के द्वारा तालाब की सफाई कराने के बाद आगरा से टीम बुलाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा।

http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें