एटा में नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने गांव नदराला निवासी सनी कुमार सहित 4 लोगों पर नाबालिग बेटी को घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि सनी कुमार निवासी नदराला 19 अप्रैल को अपने साथी टीटू उर्फ अवनीश कुमार, राजेंद्र और खुशीराम के साथ मिलकर 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाया और अपने घर ले गया। यहां इन लोगों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।