फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी

Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। गांव चंदनपुर में सोमवार को किशोरी छत पर बने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। कमरा अंदर से बंद था, परिजन ने किसी तरह से दरवाजा खोला। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव चंदनपुर निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि वह घास लेने खेत पर गए थे। लौटकर घर आए तो पत्नी से खाना खाने के लिए कहा। पत्नी को बुखार था। इसके बाद उन्होंने बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसकी मां छत पर बने कमरे के पास पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।
खिड़की से अंदर देखने पर बेटी दुपट्टे के सहारे कमरे में बने कुंडे पर लटकी दिखाई दी। यह देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। रागिनी तीन बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें