एटा। शहर के गांधी मार्केट में जाटवपुरा मार्ग पर रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से एक किशोर को करंट लग गया। बुरी तरह से झुलसे किशोर को परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। यहां उपचार चल रहा है।
मोहल्ला जाटवपुरा निवासी नरेश ने बताया कि बुधवार की देर रात पुत्र साहिल (15) बाजार से घर लौट रहा था। गांधी मार्केट से मोहल्ले को जाने वाली गली के कोने पर ही विद्युत ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। साहिल जैसे ही वहां पहुंचा ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। संवाद