फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन घंटे की तेज बारिश से सड़कें जलमग्न

Thu, 31 Jul 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज कस्बा में बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव- - फोटो : अलीगंज कस्बा में बारिश के बाद सड़क पर हुआ जलभराव-
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे में बृहस्पतिवार की देर शाम हुई तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। तहसील परिसर के अलावा कोतवाली में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

कई दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत प्रदान की। कस्बा अलीगंज के पूरे क्षेत्र में पानी-पानी दिखाई दे रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे लोग गली या सड़क पर न चलकर किसी बंबे से गुजर रहे हों।
कस्बा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि 3 घंटे तक हुई बरसात के कारण सड़कें जलमग्न हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। गलियों में पानी भरने की वजह से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला राधा कृष्ण, टपकन टोला, नगला पड़ाव, मुख्य बाजार, गांधीमूर्ति चौक, काजी मोहल्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाक बंगला, पुरानी तहसील व कोतवाली परिसर के अलावा लगभग हर गली मोहल्ले में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बरसात रुकने के बाद जब पानी कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें