फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्क केक और बंूदी के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी के नेतृत्व में शनिवार को जलेसर में मिठाई विक्रेताओं के यहां कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने सोनपपड़ी, मिल्क केक व बूंदी का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार को जलेसर तहसीलदार के साथ छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा प्रेमसिंह के यहां से सोनपपड़ी, मिल्क केक व बूंदी का नमूना लिया गया। वहीं जलेसर में आगरा अड्डे से पप्पू के यहां से मिल्क केक, मुकेश के यहां से मिल्क केक, निधौलीकलां अड्डे से बर्फी का नमूना लिया गया।
जिला अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सभी सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अनिल यादव, मालती मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, तीन दवाओं के नमूने भरे
एटा। औषधि निरीक्षक ने जैथरा में शनिवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने यहां से तीन दवाओं के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि दवाओं को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जैथरा में कई दिन से नकली दवा बिकने की सूचना मिल रही थी। इसके चलते शनिवार को वह जैथरा जांच करने पहुंचे। एक मेडिकल पर दवाओं सहित बिल की निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया मेडिकल पर थोक का लाइसेंस है। इस दौरान संचालक द्वारा कोई बिल नहीं दिखाया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल से जानवरों की दवा का एक सैंपल व दो अन्य दवाओं का सैंपल लिया है,जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं संचालक से बिल दिखाने का कहा है। बिल न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें