संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। टीईटी के विरोध में शिक्षक 13 अप्रैल को सड़कों पर मशाल जुलूस निकालेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को शहीद पार्क में बैठक आयोजित की गई।
संयोजक प्रवीन कुमार फौजी ने कहा कि संगठन लगातार पूरे देश में आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार का ध्यान लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की तरफ नही दिया जा रहा है।
13 अप्रैल को शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक विशाल मशाल जुलूस के साथ सडकों पर उतरकर आंदोलन करेगे। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव व अटेवा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में पहली बार शिक्षकों पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।
उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की मंशा से 25 से 30 वर्षो से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को थोपा जा रहा है।
रामवीर सिंह धनगर व अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षा महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सारा शिक्षक समाज संगठन वाद से ऊपर उठकर टीईटी के खिलाफ एकजुट हो चुका है।
इस दौरान जिला मंत्री वीरपाल सिंह जाटव, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत पचौरी, आलोक मिश्रा, प्रवेश बघेल, सौरभ मिश्रा अनुराग उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह बौद्ध, धर्मेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, राजेश, राजीव पचौरी, मदन यादव आदि माैजूद रहे।