अलीगंज। क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द निवासी एक शिक्षक ने रिश्तेदार पर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पत्नी आठ वर्षीय बेटे को भी साथ ले गई है। मामले की प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। इसलिए वह शाहजहांपुर रहते हैं और परिवार गांव में रहता था। 20 मई को घर आने पर पत्नी नेमा देवी और बेटा घर पर नहीं मिले। जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह छह मई को अपने रिश्तेदार के साथ चली गई है। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पुरा निवासी बसंत है।
थाने में शिकायत किए जाने पर पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर देवेंद्र ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने करीब साढ़े तीन माह बाद शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।