फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजे पोस्टकार्ड

Wed, 18 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर अलीगंज ब्लॉक के शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। ब्लॉक संसाधन केंद्र अलीगंज पर एकत्रित हुए शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड अभियान चलाते हुए देश के सर्वोच्च पदाधिकारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष को संबोधित पोस्टकार्ड भेजे। इन पोस्टकार्ड के माध्यम से शिक्षकों ने अनुरोध किया कि 25 से 30 वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। उन्होंने लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दिया है और ऐसे में सेवा के अंतिम चरण में इस प्रकार की अनिवार्यता उनके लिए मानसिक और व्यावसायिक दबाव उत्पन्न करती है। उन्होंने इसे न्यायसंगत नहीं बताते हुए सरकार और न्यायपालिका से सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने की अपील की।
इस अभियान में ब्लॉक अलीगंज के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। महासंघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठित तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यव्रत दीक्षित, महामंत्री सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य उषा चौहान, सुखपाल यादव, शिव, गौरव दीक्षित, निशा यादव, रीना तिवारी, पूनम तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें