फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक

Sat, 21 Feb 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। प्राथमिक शिक्षकों के टीईअी अनिवार्य किए जाने पर शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने की तैयारी को लेकर शनिवार को कुटैनामाफी में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षक नेता शैलेंद्र तोमर ने कहा टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आ चुके हैं। मार्च माह के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में शतप्रतिशत शिक्षकों को शामिल होकर अपनी ताकत का सरकार को अहसास कराना है। इससे पहले 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान में शामिल होकर विरोध जताना है। 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करना है। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में हाकिम सिंह, हरवेंद्र कठेरिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुमनलता यादव, विक्रम सिंह, राहुल चौहान, महेश तोमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें