फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षकों ने सीखें बेहतर शिक्षण के गुर

विज्ञापन
मारहरा में मेंटरमाइंड प्रो कार्यशाला का आयोजन होता हुआ। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। जामिया आले रसूल मारहरा शरीफ में शनिवार को मेंटरमाइंड प्रो के माध्यम से एक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपना परिचय देने, प्रभावी संचार और शारीरिक हावभाव जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सभी विषयों को लाइव उदाहरणों से समझाया गया, जिससे शिक्षकों को व्यावहारिक समझ मिली। सत्र में मारहरा शरीफ के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने अपने शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मेंटरमाइंड प्रो के निदेशक जुल्फी जैदी ने किया। शाहिद खान इस कार्यक्रम के समन्वयक रहे। इस दाैरान जामिया आले रसूल के स्टाफ सदस्य हाफिज माजिद, मंसूर अहमद आलिमी, अहमद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें