फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद शिक्षिका को अगवा करने की कोशिश, मारी गोली

Mon, 01 Jun 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में गोली लगने से घायल हुई महिला का होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। गांव दहेलिया पूठ में सोमवार तड़के करीब पांच बजे टहलने निकली शिक्षिका को गोली मारने की घटना से खलबली मच गई। महिला का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसे जबरन कार में डालने की कोशिश की। विरोध में उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी है। घायल महिला ने पड़ोसी गांव नदराला के प्रधान बारिश उर्फ बल्लू और उसके साले पर जमीन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर ग्राम दहेलिया पूठ निवासी 40 वर्षीय साधना मिश्रा प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए निकली थीं। गांव के सचिवालय के पास पहुंचते ही एक कार उनके सामने आकर रुकी। कार में सवार लोग उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने विरोध किया और नदराला के प्रधान बारिश उर्फ बल्लू और उसके साले गुलबहार ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। इससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

11 साल से चल रहा जमीन का विवाद
साधना के अनुसार करीब 11 वर्ष से उसका दूसरे पक्ष के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपी पक्ष दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में उन्हें गोली मारी गई है। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आ रहा है। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें