फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रुपये वापस न करने पर शिक्षक को एक वर्ष की सजा

Sun, 17 May 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सात वर्ष तक सीजेएम कोर्ट में पैरवी करने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक को न्याय मिल सका है। सेवानिवृत्त शिक्षक के साथी को रुपये वापस न करने पर एक वर्ष की सजा सुनाई गई है। साथ ही उधार की रकम 4,63,000 रुपए वापस न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त दंड भुगतने का निर्णय सुनाया गया है।
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट से न्याय मिलने के बाद मोहल्ला बालकिशन निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया वह कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं। वर्ष 2019 में उनके साथी शिक्षक अरुण कुमार ने पारिवारिक आवश्यकता और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आठ लाख रुपये उधार लिए थे। लंबा समय होने पर उधार की रकम वापस न मिलने पर टोका टाकी की गई। दवाब बनाने पर अरुण कुमार ने कुछ रकम वापस करते हुए बाकी रकम लौटाने को चेक दे दिए। चेक के बाउंस होने पर उन्होंने सीजेएम कोर्ट में वद दायर किया। इस मामले में दोनों पक्षों को सुनते हुए सीजेएम ने शिक्षक अरुण कुमार को दोषी मानते हुए एक वर्ष की सजा और 4,63,000 रुपये का अर्थदंड तय किया है। रुपये न देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त दंड भुगतने का आदेश सुनाया है। कोर्ट के निर्णय पर दिनेश गुप्ता ने कहा न्यायपालिका के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें