फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त चालीस शिक्षकों को 15.59 करोड़ की रिकवरी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्जी डिग्री मामले में बर्खास्त हुए शिक्षकों पर रिकवरी कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को चालीस और शिक्षकों को 15.59 करोड़ रुपये की रिकवरी के नोटिस जारी किए गए हैं। पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को पहले ही दो करोड़ की रिकवरी के नोटिस तामील कराए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार प्रत्येक शिक्षक ने वेतन भत्तों के रूप में 39 लाख रुपये से अधिक का सरकारी धन आहरित किया है। उक्त राशि को चालान के माध्यम से कोषागार या चेक के रूप में सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। धन जमा न होने पर सभी के विरुद्ध आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं पर रिकवरी मूल्यांकन जारी है। मंगलवार को चालीस शिक्षक-शिक्षिकाओं को 15.59 करोड़ रुपये की रिकवरी के नोटिस जारी किए गए हैं। पांच को पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, लेखाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें