बेसिक शिक्षा विभाग के विकास खंड अलीगंज के सह समन्वयक ने बुधवार को नौ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें कई विद्यालयों से शिक्षक नदारद मिले, तो कहीं बात कर रहे थे। इसके अलावा एमडीएम में भी घपला मिला। समन्वयक नीरज यादव ने निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए को दी।
नगला किस्स के प्राथमिक विद्यालय सुबह पौने दस बजे बंद मिला, इसके बाद सवा दो बजे भी विद्यालय बंद मिला। अल्लापुर का विद्यालय में शिक्षक बातचीत करते मिले। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एमडीएम में जमकर घपला किया जा रहा है। अलीपुर पूर्वी में शौचालय गंदे मिले। शिक्षण स्तर भी निम्न पाया गया। रंगाई पुताई का कार्य अभी अधूरा है। खानपुर में दूध का वितरण होना नहीं पाया गया। गलारपुर में एमडीएम का वितरण सही पाया गया है। वहीं, नगला भग्गू में शौचालय टूटा पाया गया। रंगाई पुताई का कार्य शुरू नहीं हुआ है।