एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा से स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह स्कूल प्रबंधक का पुत्र है। बागवाला थाने में एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के एक गांव में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है।
मंगलवार को स्कूल में पेपर देने गई थी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अभिषेक ने उसे दूसरे कमरे में कुर्सी रखने के लिए भेज दिया। शिक्षक पीछे से कमरे में जा पहुंचा और उसने अंदर से कुंडी लगाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं बुधवार शाम सीओ सिटी कालू सिंह सहित बागवाला थाने की पुलिस ने स्कूल पहुंचकर पड़ताल की। देर रात ही पुलिस ने आरोपी को करतला चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।