एटा। जिले में 100 दिन टीबी अभियान चल रहा है। संदिग्धों के बलगम की जांच की जा रही है। साथ ही एक्स-रे कराया जा रहा है। अभी तक जैथरा व चुरथरा सीएचसी पर जांच नहीं हो रही थी। अब यहां भी एक्स-रे की जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में यह अभियान 30 दिसंबर से शुरू हुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि बलगम की जांच के साथ एक्स-रे की जांच की जाए। इसके बाद भी जैथरा व चुरथरा सीएचसी पर जांच नहीं हो पा रही थी। ऐसे में दोनों सीएचसी पर मशीनों को लगाया गया। वहां एक्स-रे की सुविधा शुरू कराई गई है। जिले में 1156 संदिग्धों का एक्स-रे कराया गया और 4,346 की माइक्रोस्कोपी से जांच की गई।