पीएसी में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
- फोटो : पीएसी में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।
एटा। पीएसी में बैरक और पुलिस लाइन में आवासों का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को डीएम ने दोनों जगह पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता परखी।
43वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण 10.86 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। जबकि पुलिस लाइन में 5.84 करोड़ रुपये की धनराशि से श्रेणी-बी के 16 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अलीगढ़ एवं उप्र पुलिस आवास निगम आगरा को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शासन की मंशानुसार मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।
परियोजना के अन्तर्गत जो भी ग्रीन एरिया उपलब्ध हैं, उसमें विशेष रूप से फोकस किया जाए। ग्रीन एरिया पर अच्छे पेड़ लगाएं, जिससे कि वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ललित अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आरईडी विनय कुमार को तकनीकी पहलुओं पर परियोजना के निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ डाॅ. नागेंद्र नारायण मिश्र, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।