फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचार के दौरान टीबी पीड़ित किशोरी की मौत

Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार देश को क्षय रोग मुक्त करने के लिए काफी जोर दे रही है। इसी साल टीबी मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस सबके बीच शहर के एक मोहल्ले में टीबी पीड़ित किशोरी ने शुक्रवार शाम को दम तोड़ दिया। चिंता की बात यह भी है कि चार महीने से उसका लगातार इलाज चल रहा था। शिकोहाबाद रोड स्थित भगीपुर निवासी रिया (13) को क्षय रोग था। उसका मेडिकल कॉलेज से उपचार चल रहा था। चार महीने से वह लगातार दवाएं खा रही थी। चाचा विशाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को रिया शौच के लिए गई।
उसके बाद अचानक से उसकी सांस फूल गई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि क्षय रोग का चार माह से लगातार उपचार चल रहा था। इससे पहले उसे कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ थी।
गौरतलब है कि कुसाढ़ी गांव स्थित जिला क्षय रोग केंद्र में क्षय रोगियों को उपचार दिया जाता है। साल 2025 में 5309 क्षय रोगियों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 896 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4158 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके साथ ही 5199 एचआईवी की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें