फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी मेले में लीजिए जलेबी और पूड़ी-सब्जी का जायका

Sun, 23 Mar 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर जिला पंचायत परिसर में प्रशासन मेला लगवा रहा है। इस सरकारी मेले में खास बात यह होगी कि लोगों को स्थानीय व्यंजनों का जायजा मिलेगा। जलेबी, पूड़ी-सब्जी, समौसे, भल्ला विशेष तौर पर तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

25 से 27 मार्च तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। सरकार के 8 साल पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म और महाकुंभ पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एवं विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। प्रत्येक दिन विचार गोष्ठी, संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
इस सबके बीज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र फूड कोर्ट रहेगा। इसमें एटा के स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सौंपी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों में जलेबी, पूड़ी-सब्जी, समौसे, भल्ला को चिह्नित किया गया है। इनके स्टॉल लगवाए जाएंगे। तय शुल्क भुगतान कर लोग इनका जायजा ले सकेंगे। ये सभी व्यंजन लोगों के सामने मौके पर ही तैयार किए जाएंगे, जिससे कि लोग उनको तैयार करने का तरीका भी समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें