फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलावन से जवाहर तापीय परियोजना तक बनाई जा जा रही 30 करोड़ की लागत से नहर

विज्ञापन
निर्माधीन जवाहर तापीय परियोजना। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मलावन में बन रही जवाहर तापीय परियोजना के लिए बड़ी मात्रा में पानी की जरूरत है। इसके लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से मलावन रजबहा से नई नहर का निर्माण कराया जा रहा है। तीन किलोमीटर लंबी इस नहर में 15 छोटे और चार बड़े पुलों का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई खंड एटा की तरफ से एक नई नहर का निर्माण किया जा रहा है। यह नहर मलावन रजबहा से जवाहर तापीय परियोजना तक बनाई जा रही है। 3 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण 30 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। निर्माण के दौरान नहर को धरातल स्तर से पक्का किया जाएगा। इस नहर के माध्यम से जवाहर तापीय परियोजना तक पानी को पहुंचाया जाएगा। यहां बिजली बनाने में पानी का प्रयोग किया जाएगा। वहीं इस नहर का प्रयोग किसानों के लिए नहीं होगा। किसान इस नहर के पानी से सिंचाई नहीं कर पाएंगे।
15 छोटे और चार बड़े पुल का निर्माण
सिंचाई खंड एटा के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि 3 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण के बीच में 15 छोटे और चार बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। जगह-जगह पर सड़क बीच से गुजरने की वजह से पुल का निर्माण कराना है। जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जून 2021 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण
नहर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2020 रखा गया था लेकिन लॉकडाउन लगने की वजह से कार्य प्रभावित रहा। अब इस नहर का निर्माण जून 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें