फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीडीओ से वार्ता बेनतीजा, जारी रहेगा सचिवों का धरना

Fri, 07 Nov 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में धरना देते ग्राम विकास अ​धिकारी व ग्राम पंचायत अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। सीडीओ से शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों की वार्ता बेनतीजा रही। ये लोग निलंबन कार्रवाई के विरोध सहित चार मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से विकास भवन पर धरना दे रहे हैं। सोमवार को भी उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


विकास भवन में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि निधौली ब्लॉक में सीडीओ ने औचक निरीक्षण के दौरान बिना किसी स्पष्टीकरण, नोटिस दिए ग्राम विकास अधिकारी विकास यादव और विपिन कुमार को निलंबित कर दिय। यह अन्याय की घोर प्रकाष्ठा है। दोनों कर्मचारियों का निलंबन आदेश निरस्त कर उन्हें तैनाती स्थल पर बहाल किए जाने तक कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों एवं कुछ अधिकारियों के निवासरत बाहरी जनपदों में भी कई सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इनका संबद्धीकरण निरस्त किया जाए। ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियाें के अवशेष वेतन, मेडिकल क्लेम का भुगतान शीघ्र कराया जाए। ग्राम विकास अधिकारी कृष्णगोपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश उपाध्याय का विकास भवन में किया गया संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें विकासखंड पर तैनात किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र से समस्याओं व मांगों पर वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। शनिवार, रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को विकास भवन पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें