उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक बेटी के साथ जो हुआ जानकर शर्मसार रह जाएंगे। एक अच्छे घर में बेटी की शादी करने के बाद मायके वाले बेफिक्र थे, लेकिन ससुराल वालों में दहेज का दानव इस कदर बलवान हुआ कि बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी गईं। बेटी को तालिबानी सजा दी गई। उसका सिर मुड़वा दिया गया। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाते हुआ उसके कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बेटी के साथ बर्बता की ये कहानी जब पड़ोसियों से पता चली, तो मायके वाले ससुराल पहुंचे और बेटी को वहां से मुक्त कराकर लाए। थाना मलावन में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
2021 में हुई थी शादी
थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढिया शीलम निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने तालिबानी सजा दी। गुरुग्राम में सिर मुड़वा दिया और उसको बंधक बनाकर रखा। गढिया शीलम निवासी राधा देवी ने बताया कि बेटी अनामिका की शादी 14 मई 2021 को योगेश कुमार निवासी गांव जमों थाना जलेसर के साथ की थी। दामाद गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता है, बेटी को भी वहीं पर ले गया। जबकि सास व विवाहित ननद भी गुरुग्राम में ही रहती हैं।