फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो चैंपियनशिप में जिले का धमाल

Mon, 09 Nov 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के कसबा नजीबाबाद में संपन्न प्रथम चैलेंजिंग ताईक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जनपदीय प्रतिभागियों का धमाल रहा। सीनियर भार वर्ग में दो स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक जीते। राहुल कुमार, रमन कुमार स्वर्ण, मुकेश कुमार, संजय सिंह रजत एवं पंकज कुमार ने कांस्य पदक जीते। वहीं जूनियर भार वर्ग में अंशुमान दीक्षित स्वर्ण, सौम्या गुप्ता रजत, जैसमिन खांन कांस्य पदक अपने नाम किए। अन्य मैडल प्राप्त करने वालों में अजय राजपूत, रजत राजपूत, अभय कश्यप,  साहिल सिंह, जतिन यादव, नेहा आर्य, सौम्या, अनमोल यादव, अमन वाष्र्णेय, दीपांशी, लवली गोस्वामी, दीक्षा सिंह, पूजा आर्या, प्राची आर्या, अनुष्का आर्या, असित राठौर, प्रिंसिका आदि प्रमुख हैं। बताते चलें कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन पर ताईक्वांडो एसोशिएशन के अनिल मिश्र, मुख्य संरक्षक रामलाल कुशवाहा एवं मुख्य कोच कपिल देव ने खुशी जताते हुए इनकी सतत प्रगति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें