फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो पक्षों के बीच झगड़े में चली तलवार, दो घायल

Sun, 24 Mar 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा बागवाला में बाइक को लेकर हुई कहासुनी विवाद में बदल गई। दो पक्षों में मारपीट हुई और एक पक्ष नेे तलवार से हमला कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए।घायलों के चाचा प्रशांत ने बताया कि आशीष व अक्षय का अगल-बगल मकान है। शुक्रवार शाम बाइक को लेकर भतीजे पवन व शिवांश की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। इसके बाद गालीगलौज होने लगी और विवाद बढ़ गया। पवन की पत्नी खुशबू ने बताया कि अक्षय घर के अंदर से तलवार निकाल लाया। मेरे पति व देवर पर तलवार से वार कर दिया। पवन के हाथ में बड़ा घाव हो गया। वहीं शिवांश के हाथ की उंगली कट गई। गंभीर अवस्था में दोनों को ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दानों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

खुशबू ने बताया कि आरोपियों के साथ ही उमेश व उसकी पत्नी सुधा ने भी हम लोगों की पिटाई की। बाद में सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी बागवाला ने बताया कि खुशबू की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें