फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 तक करें समाधान, नहीं तो करेंगे आंदोलन

Sat, 27 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
11 तक करें समाधान, नहीं तो करेंगे आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शनिवार को हुई बैठक में समस्याओं के निस्तारण न होने पर रोष जताया। शिक्षक संघ ने छह सूत्रीय ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप 1 सितंबर तक समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं। लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। पदोन्नति, अवशेष एरियर के भुगतान सहित अन्य समस्याओं को निस्तारित किए जाने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि जनवरी और अगस्त 2015 में पदोन्नत शिक्षकों को मूल वेतन 17140 का लाभ दिया जा। वहीं एक अप्रैल के बाद नियुक्त शिक्षकों के 80-90 फीसदी, 90-100फीसदी, 100-107 फीसदी डीए अंतर का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 11 सितंबर तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो 14 सितंबर से शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर गजेंद्र यादव, मुनेश राजपूत, इंद्र कुमार, मंजू सोलंकी, खूबेंद्र सिंह लोधी, गौरव शर्मा, मुकेश राजपूत, विनय कुमारी, सरिता शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें