फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में जाम से छूटे यात्रियों के पसीने

Thu, 20 Apr 2017 10:53 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे में जाम से छूटे यात्रियों के पसीने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से होकर गुजरने वाले हाईवे-91 पर गुरुवार को सुबह से दिनभर जाम लगा रहा। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर अलीगंज तिराहे तक वाहनों की कतारें लगने से यात्रियों के पसीने छूट गए। जाम की यह समस्या हाईवे के किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहन और अतिक्रमण के कारण आए दिन लगता है। फिर भी प्रशासन इसे लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। सिर्फ अभियान चलाने का आश्वासन ही आए दिन दिया जाता है।
विज्ञापन


आसमान से बरसती आग और हाईवे जाम में फंसे यात्रियों को गुरुवार को दिनभर पसीना छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। जाम के कारण सबसे वाहन रेंगते दिखे। वहीं टिन से बनी रोडवेज और निजी वाहनों की तपती छत ने लोगों को रूलाकर रख दिया। बता दें कि शहर में हाईवे जाम का मुख्य कारण नाले पर अतिक्रमण, हाईवे के किनारे वाहनों की मरम्मत, हाईवे के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और सड़क पर खडे़ होकर ई-रिक्शा और टेंपो का सवारी बैठाना है। तहसील के अफसर और नगर पालिका के जिम्मेदार कई बार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन वह कागजी कार्रवाई तक ही सिमटा हुआ है। इसके चलते हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार को हाईवे जाम खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें