फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर साधना कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा समा

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
स्वर साधना कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है, यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और देश का नाम रोशन करें। बच्चों की इस बड़ी जिम्मेदारी में शिक्षक, अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

सांसद आदर्श पब्लिक स्कूल के स्वर साधना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के सम्मान में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांसद ने बच्चों से अपने स्कूल के दिनों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने उस समय पढ़ाई की थी जब 10 पैसे फीस जाती थी और 10 पैसे भी मुश्किल से फीस के लिए कई लोगों के यहां जुड़ पाते थे। आज शिक्षा में तकनीकी का समावेश होने से शिक्षा पाना आसान हो गया है। कार्यक्रम आयोजक भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय पुण्ढीर, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, वरिष्ठ नेता महेंद्र राना, डा. वीडीराना, केपी सिंह, ब्लाक प्रमुख अविनाश सिंह, अनुपम यादव आदि ने प्रतीक चिन्ह देकर से सांसद का सम्मान किया।
संचालन वरिष्ठ नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा, नीरज शर्मा, पूर्व विधायक नेतराम सिंह, कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा, सुरेश प्रताप गांधी, कुमकुम वाष्र्णेय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें