फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने रोका सांसद का काफिला

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
रोका सांसद का काफिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे सराफा व्यापारियों ने रविवार को कासगंज-अतरौली मार्ग पर एटा के सांसद राजवीर सिंह का घेराव किया। व्यापारियों ने सांसद की गाड़ी रोककर लगभग 20 मिनट तक प्रदर्शन किया और उसके बाद सांसद को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने शीघ्र ही इस सबंध में सकारात्मक निर्णय के लिए पहल करने का व्यापारियों को भरोसा दिया इसके बाद व्यापारी मार्ग से हटे। इससे पहले व्यापारियों ने कासगंज-बरेली मार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर व्यापारी मान गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे सराफा व्यापारी कासगंज-अतरौली मार्ग पर पहुंचे और आजाद गांधी इंटर कॉलेज के पास मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जैसे ही एटा सांसद राजवीर का काफिला क्षेत्र में पहुंचा तभी चारो और से सराफा व्यापारियों ने उनकी गाड़ी को घेराव किया और वित्त मंत्री, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सांसद के गाड़ी से बाहर निकलने के बाद व्यापारी शांत हुए। व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा और एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान अखिलेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता सराफ, अनुरुद्ध पल्तानी, जितेंद्र सिंह, योगेश गौड़, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र माहेश्वरी, राहुल बिड़ला, अवनीश अग्रवाल, रूपनरायण, राजीव माहेश्वरी, मिन्की अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सदनलाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मौजूद रहे।

30 सांसदों का दल इस निर्णय को वापस लिए जाने की मांग को लेकर वित्त मंत्री से मिल चुका है। इसको फिर से सदन में एवं वित्तमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। सराफा व्यापारियों के हक के लिए वह उनके साथ है, जरूरत पड़ी तो व्यापारियों के आंदोलन के साथ वह भी धरने में शामिल होंगे। उन्होंने सराफा व्यापारियों को जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                         - राजवीर सिंह, सांसद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें