फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की अनदेखी, पानी, बिजली भी नहीं

Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी के बाहर ऐसे डंप है कचरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शहर के बाहर शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र में चार स्थानों पर बनी कांशीराम कालोनी के छह हजार से अधिक बाशिंदे भीषण गर्मी में बिजली, पानी को तरस रहे हैं। शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र का फैसला नहीं होने से यहां के नवजातों का पंजीयन, विधवा, विकलांगों को पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। कालोनी में लगे कूड़े के ढेर, टूटी नालियां, बंद पड़े ओवरहेड, बदहाल पार्क, खराब हैंडपंप, फुंके ट्रांसफार्मर, जर्जर तार बदलने तक की जिम्मेदारी कोई विभाग लेने को तैयार नहीं है। वहीं कई लोगों ने आवंटित आवास किराए पर भी उठा रखा है।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में शहरी बेघर गरीबों के लिए कांशीराम कालोनी बनाई गई थी। जिला मुख्यालय के समीप चार स्थानों पर बने 1500 आवासों में करीब छह हजार लोग रहते हैं। सात साल पूर्व बनी कालोनी में रहने वालों के लिए अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि वे शहरी हैं या ग्रामीण। आधार कार्ड पर पते अलग-अलग लिखे हैं। एक ही ब्लॉक में रहने वाले लोगों में किसी के नाम के साथ ग्रामीण तो किसी के साथ शहरी लिखा है। बिल जमा नहीं होने के कारण विद्युत निगम ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलना जरूरी नहीं समझा। यही मनमानी जलनिगम की भी है। कई ओवरहेड बंद पड़े हैं। हैंडपंप खराब हैं। यह अलग बात है कि यहां की सफाई और पेयजल व्यवस्था नगर पालिका कराती है।

कई बार शहर के पास चार स्थानाें पर बने कांशीराम आवास के लोगाें को नगर पालिका में शामिल करने की मांग उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वहां रहने वाले लोग अलग-थलग पड़ चुके हैं। पालिका की ओर से वहां सफाई और पानी की व्यवस्था कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश गांधी
पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें