फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में साफ सफाई न मिलने पर सफाई कर्मचारी को किया निलंबित: फोटो

विज्ञापन
गांव क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती साथ में सीडीओ व अन्य- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम ने अधिकारियों के साथ मारहरा ब्लॉक के ग्राम पिदौरा में औचक निरीक्षण किया। गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। वहीं पेंशन के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर एडीओ समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए राशन वितरण में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव पिदौरा सोमवार को पहुंचे डीएम सुखलाल भारती ने विकास कार्यों, निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम को गलियों में गंदगी, विकास कार्यों में अनियमितताएं मिली। इस पर उन्हाेंने प्रधान केश कुमारी को फटकार लगाई। इसके अलावा चौपाल में सफाई कर्मी न आने की शिकायत मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मी अनूप कुमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर राशन डीलर विनीत कुमार की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पेंशन मामले में एडीओ समाज कल्याण कुलदीप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश शुक्ल, डीपीओ एसपी पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें