फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण: आज सांय बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

विज्ञापन
surya grahan - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। वर्ष 2019 के जाते-जाते 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण लगेगा। इसके चलते बुधवार शाम से ही सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण के प्रभाव जानने के लिए धर्मावलंबी पंडित-पुरोहितों के पास जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रहण सुबह 08:08 बजे से शुरू हो जाएगा। इसका असर 2 घंटा 45 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के सूतक बुधवार शाम 05:52 बजे से लग जाएंगे और मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। यह ग्रहण धनु राशि व मूल नक्षत्र पर मान्य होगा। धर्मवलंबी ग्रहण की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गए हैं और पंडित-पुरोहितों के पास जाकर ग्रहण के सूतक, राशि पर शुभ-अशुभ परिणाम आदि के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं न निकलें बाहर
ज्योतिषाचार्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित बताते हैं कि ग्रहण के समय सूर्य से निकलने वाली किरणें गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए खतरानक होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। पेट पर गेरू का लेप करना चाहिए। भोजन को भी ढक कर रखना चाहिए। पीटने आदि का कार्य न करें। उनके पतियों के लिए भी ये कार्य वर्जित हैं।
ग्रहण काल में क्या करें
डॉ. दीक्षित के अनुसार ग्रहण के बीच में 9:24 बजे पर दान-दक्षिणा का संकल्प लें, सामर्थ के अनुसार, खिचड़ी, घी, गाय, अन्न, वस्त्र आदि के दान का संकल्प ले सकते हैं। जब ग्रहण का मोक्ष हो जाए तो इनका दान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें