फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, शहर में जश्न

Thu, 29 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, शहर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलओसी में आतंकियों के कैंपों पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर शहर की जनता ने जश्न मनाया। लोगों का कहना है पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देना बहुत जरूरी था। लोगों ने तिरंगा फहरा आतिशबाजी की। लोगों का कहना था टीवी पर खबर चलते ही इसे देखने के लिए वर्ल्ड कप से भी ज्यादा उत्सुकता थी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मिष्ठान वितरण एवं पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि कार्रवाई से हर देशवासी का हौसला बढ़ा है। उपस्थित लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिलामंत्री पंकज चौहान, प्रदीप भामाशाह, कौशलेंद्र राठौर, गौरव दीक्षित, सुशील गुप्ता, जितेंद्रपाल राघव, अंकित चौहान आदि प्रमुख थे।
विश्व हिंदू महासंघ ने भारतीय सेना की कमांडो कार्रवाई का स्वागत करते हुए आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, दिलीप पचौरी, दीपक कुशवाहा, नितिन गुप्ता, सुनील पाठक, धर्मेंद्र राठौर, प्रभात पाठक, सर्वेंद्र सिंह, अमित मोदी, पिंकी कश्यप आदि मौजूद थे। अलीगंज में भी भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने कहा कि सेना की कार्रवाई शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि है। अभिषेक जैन, मनोज जैन, सुनील गुप्ता आदि ने जश्न मनाया। गुुरुवार दोपहर से शाम तक शहर में आतिशबाजी हुई। कपड़ा कारोबारी विकास जैन, दिनेश जैन का कहना है कि ऐसी उत्सुकता भारत पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में भी नहीं देखी। समग्र विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव ने कहा कि सेना की इस वीरता की कार्रवाई से देश का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन


इस आपरेशन से बढ़ा देश का मान
 भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है। ऑपरेशन की सफलता पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिले में लोगोें ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।  
एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक की खबर ने लोगों को खुश कर दिया। बिलराम गेट निवासी विनीत कुमार का कहना है कि भारतीय सेना ने यह साहसिक कार्य किया है। हजारीलाल चोला कहते हैं कि पाक को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी था। प्रदीप वार्ष्णेय बोले कि उन्हें देश की सेना पर नाज है। इस ऑपरेशन से देश का मान बढ़ी है। प्रमोद कुमार कहते हैं कि सरकार ने काफी सोच समझकर सराहनीय कदम उठाया है जिससे पाक को सबक मिलेगा। ओम प्रकाश शर्मा ने सेना के इस कारनामे की सराहना की। कपिल गुप्ता का कहना है कि पाकिस्तान को सही सबक सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें